रजत जयंती उत्सव में एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा किया गया प्रतिभाग पुलिस कर्मियों को आमजन में नशा, साइबर व कानून के प्रति जागरुकता बढाने के दिये निर्देश |

उत्तरकाशी । उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रामलीला मैदान उत्तरकाशी में आयोजित “राज्य स्थापना रजत जंयती उत्सव” के शुभारम्भ के अवसर पर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा प्रतिभाग कर लोगों को उत्तराखण्ड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे रजत जयंती उत्सव की शुभकानाएं दी गयी। रजत जयंती उत्सव मे पुलिस विभाग की ओर से लगाए गये जनजागरुकता स्टॉल में उनके द्वारा पुलिस जवानों को आमजनमानस को साइबर अपराध, महिला अपराध, उत्तराखण्ड पुलिस मोबाइल एप, नशा, नये आपराधिक कानून, यातायात नियम आदि के सम्बन्ध में भलि-भाँति जानकारी प्रदान कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने तथा जनजागरुकता पम्पलेट वितरित करने के निर्देश दिये गये । रजत जयंती समारोह के अवसर पर दिनांक 03.11.2025 से 09.11.2025 तक रामलीला मैदान उत्तरकाशी में पुलिस विभाग की ओर से जनजागरुकता स्टॉल लगाया गया है। जिसमें आमजन को प्रत्येक दिवस में अलग-अलग विषय जैसे साइबर अपराध, महिला अपराध, बाल अपराध, नए आपराधिक कानून,नशा मुक्ति, यातायात प्रबन्धन एवं राहत एवं बचाव पर विस्तृत जानकारी के साथ ही जनजागरुकता पम्पलेट वितरित किये जायेंगे। उत्तरकाशी पुलिस द्वारा 5 नवम्बर को साईबर, महिला/बाल अपराध तथा नशा उन्मूल पर नुक्कड नाटक एवं प्रजेन्टेशन दिये जायेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *