उत्तरकाशी पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर जानी कुशलक्षेम, साइबर अपराधों के प्रति किया सचेत |

उत्तरकाशी । बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु आमजन /वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया के दिशा निर्देशन में आज 1 नवंबर 2025 को प्रभारी निरीक्षक मनेरी श्री प्रदीप सिंह तोमर के नेतृत्व में कोतवाली मनेरी पुलिस टीम द्वारा मनेरी क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम ली गई। इस दौरान पुलिस द्वारा उन्हें वर्तमान परिदृश्य में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सचेत करते हुए बताया गया कि यदि कोई अनजान व्यक्ति आपको कॉल कर प्रलोभन देकर आपसे आपकी व्यक्तिगत जानकारी मांगता है तो उसे बिल्कुल भी न दें अथवा कोई आपको कॉल कर पुलिस, बैंक या CBI का अधिकारी बताकर आपको डिजिटल अरेस्ट करने का भय दिखाकर पैसों की मांग करता है तो उसके बहकावे में न आएं और उसे पैसे बिल्कुल भी ट्रांसफर न करें, यह साइबर ठगों की धोखधड़ी करने की एक चाल होती है । साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की उपयोगिता बताते हुए उन्हें किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत उक्त नंबर पर कॉल करने हेतु बताया गया ।इस दौरान उनके द्वारा एक बुजुर्ग व्यक्ति को कम्बल/गद्दा अथवा खाद्य सामग्री भी वितरित की गई । वरिष्ठ नागरिकों को पुलिस सुरक्षा का भरोसा देते हुये सभी को मदद अथवा सहयोग हेतु डायल 112 व थाने के सम्पर्क नम्बर साझा किये गये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *