उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस का जनजागरुकता अभियान जारी है, पुलिस लगातार आमजन, स्कूली छात्र/छात्राओं को नशा, साइबर, यातायात नियमों एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरुक कर रही है। उ0नि0 यातायात
विरेन्द्र सिंह पंवार के नेतृत्व में यातायात पुलिस बडकोट की टीम द्वारा पूर्व में गुरु रामराय इण्टर कॉलेज पहुंचकर छात्रों को यातायात कंट्रोल तथा नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरुक किया गया था | बडकोट बाजार में गुरु रामराय इण्टर कॉलेज बडकोट के छात्रों द्वारा ट्रैफिक मित्र की भूमिका निभायी गयी। छात्रों के द्वारा ट्रैफिक का संचालन करते हुये वाहन चालकों को वाहन चलाते हुए फोन का प्रयोग न करने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, रैश ड्राइविंग न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, स्टंटबाजी न करने, स्ट्रीप युक्त हेलमेट पहनने आदि की जानकारी दी ।
बडकोट में स्कूली छात्रों ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था की कमान, वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरुक |















Leave a Reply