विधि-विधान व पूजा-अर्चना के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकालीन 06 माह के लिए हुये बन्द ।

यमुनोत्री | माँ यमुना जी के उद्गम स्थल स्थित उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध धाम यमुनोत्री के कपाट भाईदूज के पावन पर्व में अपराह्न 12 बजकर 30 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा अर्चना के विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिये गए । पुलिस सुरक्षा के साथ यमुनोत्री से पतित पावनी मां यमुना की डोली ढोल-दमाऊ व सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच शनिदेव महाराज की अगुवाई में शीतकालीन प्रवास खरसाली (खुशीमट्ठ) गांव के लिए रवाना हुई । कपाट बन्द होने के अवसर पर एसडीएम बडकोट वृजेश तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट देवेन्द्र सिंह नेगी, नायब तहसीलदार बडकोट खजान सिंह असवाल, थानाध्यक्ष बड़कोट दीपक कठैत, यमुनोत्री मन्दिर समिति के पदाधाकारी, तीर्थ पुरोहित सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी, गणमान्य लोग व सैकडों श्रद्धालु मौजुद रहे । शीतकाल में श्रद्धालु मां यमुना जी के दर्शन व पूजा-अर्चना शीतकालीन प्रवास खरसाली स्थित यमुना मंदिर में कर सकेगें । इस वर्ष करीब 6.5 लाख श्रद्धालुओं के द्वारा यमुनोत्री धाम पर दर्शन किये गये। चारधाम यात्रा-2025 में श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में 14 लाख से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन किये गये । उत्तरकाशी पुलिस आप सभी की कुशल एवं सुरक्षित यात्रा हेतु प्रतिबद्ध है, अगले वर्ष श्री यमुनोत्री एव गंगोत्री धाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत करती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *