उत्तरकाशी | माँ गंगा के उद्गम स्थल पर स्थित उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल गंगोत्री धाम के कपाट
अन्नकूट के पावन पर्व पर पूर्वाह्न 11 बजकर 36 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा अर्चना के बाद विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिये गए है। पुलिस सुरक्षा के बीच मां गंगा की डोली आर्मी बैंड, ढोल-दमाऊ और सैकड़ों श्रद्धालु के साथ माँ गंगा के जय-जयकारों के साथ गंगोत्री से मुखबा गांव के लिए रवाना हुई। मां गंगा का रात्रि विश्राम आज मां चंडी देवी (मार्कण्डेय पूरी) मन्दिर में होगा। कल मां गंगा की उत्सव डोली भैया दूज के पर्व पर अपने मायके मुखबा (मुखीमठ) पहुंचेगी। शीतकाल में श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन और पूजा-अर्चना गंगा जी के शीतकालीन प्रवास मुखबा स्थित गंगा मंदिर में कर सकेंगें। मां गंगा की भोग मूर्ति 6 माह सोमेश्वर देवता के साथ मुखबा में रहेंगी । बताते चले कि इस वर्ष 7.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माँ गंगा जी के दर्शन किये हैं। श्रीमती सरिता डोबाल, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के नेतृत्व में इस बार चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा में तैनात उत्तरकाशी पुलिस, फायर एवं SDRF के जवानों द्वारा हर प्रकार की परिस्थिति में 24×7 अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहते हुए श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल एवं सुगम बनाया गया। यात्रा प्रारम्भ होते ही श्रद्धालुओं की बढती सख्या के मध्यनजर उत्तरकाशी पुलिस के जवानों द्वारा 24 घण्टे ड्यूटी पर मुस्तैद रहकर यातायात नियंत्रित करते हुये यात्रियों को सुरक्षित दर्शन करवाए गये, यात्रा के दौरान कई श्रद्धालुओं के रास्ता भटकने, लैंड स्लाइड के कारण मार्ग अवरुद्ध होने, अत्यधिक वर्षात या फिर किसी भी प्रकार से मुसीबत में होने पर जनपद पुलिस, SDRF एवं फायर सर्विस द्वारा तत्काल मदद व रेस्क्यू कार्य किया गया। कई वाक्यों पर श्रद्धालुओं के खोये पर्स, बैग व अन्य समान को भी पुलिस जवानों द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुये वापस लौटाये गये। श्रद्धालुओं द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस व SDRF टीम की मुक्त कण्ठ से प्रशंसा व आभार प्रकट किया गया | उत्तरकाशी पुलिस आप सभी की कुशल एवं सुरक्षित यात्रा हेतु प्रतिबद्ध है, अगले वर्ष गंगोत्री धाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत करती है ।
विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकालीन 06 माह के लिए हुए बन्द श्रद्धालु शीतकाल में मुखबा (मुखीमठ) स्थित गंगा मन्दिर में कर सकेगें मां गंगा जी के दर्शन |















Leave a Reply