उत्तरकाशी | समाज में नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध तथा अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरुकता बढाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जनजागरुकता अभियान के अंतर्गत थाना पुरोला पुलिस की टीम द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज डामटा तथा राजकीय इण्टर कॉलेज बर्नीगाड में जनजागरुकता शिविर आयोजित कर स्कूली छात्र/छात्राओं को नशा,
साइबर, महिला अपराध व सड़क सुरक्षा के प्रति सचेत किया गया । सभी छात्र/छात्रओं को नशे से दूरी तथा स्वस्थ जीवन शैली व उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्ग दर्शन किया गया। वर्तमान डीजिटल युग में सभी को ऑनलाइन व सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर सावधानी बरतते हुये साइबर फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट, फेक कॉल, मैसेज, लिंक, ईमेल आदि के सम्बन्ध में व्यापक जानकारी देते हुये साइबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 की उपयोगिता बताई गयी । छात्राओं को बाल व महिला अपराधों, डायल 112 व गौरा शक्ति एप्प की जानकारी दी गयी। शिविर के दौरान पुलिस द्वारा स्कूली छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरुक किया गया । वहीं थाना धरासू पुलिस की टीम द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज चिन्यालीसौड में छात्र/छात्राओं को तथा पैंथर गांव मे जाकर वरिष्ट नागरिकों व ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर तथा महिला अपराधों की व्यापक जानकारी दी गयी। युवाओं को नशे से दूरी बनाने तथा अपने आस-पास के समाज को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया।
पुलिस ने छात्र/छात्राओं व ग्रामीणों को साइबर व महिला सुरक्षा का पढाया पाठ |















Leave a Reply