उत्तरकाशी | पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार द्वारा आज 6 अक्टूबर 2025 को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण तथा पुलिस ड्यूटियों को चैक कर जरुरी निर्देश दिये गये। उनके द्वारा यात्री पंजीकरण केन्द्र हीना पहुँचकर ड्यूटियों को चैक किया गया तथा पुलिस अधिकारी/कर्मियों को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा के सम्बन्ध में जरुरी दिशा-निर्देश दिये गये। सुरक्षा के मध्यनजर गंगोत्री धाम यात्रा हेतु प्रातः 4 बजे से सांय 4 तीर्थयात्रियों की आवाजाही कराने के साथ मौसम विभाग के बारिश के अलर्ट को देखते हुये अत्याधिक बारिश की तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकवाने की हिदायत दी गयी ।
सीओ उत्तरकाशी द्वारा गंगोत्री यात्रा रुट का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारी/कर्मियों को दिये जरुरी निर्देश।















Leave a Reply