उत्तरकाशी | सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना जा रहा है, साथ ही आमजनमानस को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध तथा सामाजिक कुरीतियों के प्रति लगातार जागरुक किया जा रहा है । आज कोतवाली मनेरी पुलिस की टीम द्वारा मनेरी क्षेत्रांतर्गत गंगोरी व सिरोर मे सीनियर सिटीजन से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी गयी वरिष्ठ जनों को साईबर अपराधों के प्रति सजग करते हुये साईबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 की उपयोगिता के बारे मे बताया गया।
कोतवाली मनेरी पुलिस की टीम द्वारा सीनियर सिटीजन को साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरुक ।















Leave a Reply