सेवा पखवाडाः- बहुउद्देशीय शिविर में पुलिस ने प्रदर्शनी लगाकर आमजन को किया जागरुक |

उत्तरकाशी | जनपद में सेवा पखवाडा थीम के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता ही सेवा/सेवा पखवाड़ा अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिला प्रशासन के तत्वधान में चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिन्यालीसौड़ मे आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक धरासू दिनेश कुमार के नेतृत्व में धरासू पुलिस द्वारा प्रदर्शनी लगाकर आमजनमानस को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरुक करते हुये डायल 112 तथा साइबर हेल्पलाईन 1930 की उपयोगिता के बारे में बताया गया साथ ही सभी को नये आपराधिक कानूनों की जानकारियां भी दी गयी तथा जनजागरुकता पम्पलेट वितरित किये गये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *