उत्तरकाशी | उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विभिन्न पदों हेतु आयोजित करवायी जा रही “स्नातक स्तरीय परीक्षा” को लेकर उत्तरकाशी पुलिस मुस्तैद है। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, जनक सिंह पंवार एवं पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट देवेन्द्र सिंह नेगी द्वारा परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण तथा पुलिस ड्यूटी को चैक कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। परीक्षा ड्यूटी मे नियुक्त पुलिस बल को अलर्ट रहते हुये परीक्षा को पूर्णतया पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने की हिदायत दी गयी । जनपद उत्तरकाशी मे 20 परीक्षा केन्द्रो पर आयोजित उक्त परीक्षा को पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न करवाने के हेतु 2 सुपर जोन, 3 जोन व 7 सेक्टर में विभाजित किया गया है। परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल नियुक्त किया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिस की टीमों द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। चैकिंग व फ्रिस्किंग के उपरांत ही अभ्यार्थियों को प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।
















Leave a Reply