उत्तरकाशी । सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना जा रहा है, साथ ही आमजनमानस को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध तथा सामाजिक कुरीतियों के प्रति लगातार जागरुक किया जा रहा है । उत्तरकाशी पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व कोतवाली मनेरी की टीम द्वारा मनेरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम नाल्ड मे वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी गयी ग्रामीणों को साईबर, महिला अपराध के प्रति सजग करते हुये साईबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 व डायल 112 की उपयोगिता के बारे मे बताया गया। पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह तथा नशे के दुष्प्रभाव के बारे में भी व्यापक जानकारी दी गयी
।
AHTU व कोतवाली मनेरी की टीम द्वारा ग्रामीणो को साईबर व महिला अपराध के प्रति किया गया जागरुक ।















Leave a Reply