पुलिस गांव-गांव जाकर जान रही बुजुर्गों के हाल |

उत्तरकाशी | सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी भावना कैंथोला एवं चौकी प्रभारी डुण्डा प्रकाश राणा के नेतृत्व में डुण्डा पुलिस द्वारा ग्राम कुन्सी एवं नाकुरी में वरिष्ठ/असहाय नागरिकों से मुलाकात कर कुशलता जानी गयी। पुलिस द्वारा बुजुर्गों की समस्याएं सुनते हुये उनको हरसम्भव मदद का भरोसा दिया गया। कोतवाली/चौकी के सम्पर्क नम्बर साझा करते हुये पुलिस सहायता हेतु कॉल करने हेतु बताया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *