उत्तरकाशी | सड़क दुर्घटनाओ पर अंकुश हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदय के निर्देशन में यातायात पुलिस उत्तरकाशी का चैकिंग अभियान लगातार जारी है। यातायात पुलिस द्वारा यातायात उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह चुफ़ाल के नेतृत्व में सिंगोटी बाजार क्षेत्र में वाहन चैकिंग अभियान चलाते हुये ओवर स्पीड तथा अन्य यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरुद्ध MV Act के अंतर्गत कार्रवाई की गयी। चैकिंग अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा 16 लोगों के खिलाफ MV Act में कार्रवाई की गयी है, ओवर स्पीडिंग में 10 तथा अन्य यातायात नियमों का उलंघन करने पर 6 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गयी ।
यातायात पुलिस वाहन चैकिंग अभियान लगातार जारी ओवरस्पीड व अन्य यातायात नियमों का उलंघन करने वाले 16 लोगों पर की कार्रवाई |















Leave a Reply