पुरोला पुलिस ने बालक को तलाशकर किया परिजनों को सुपुर्द ।

उत्तरकाशी | बीते बुधवार को एक स्कूल के हॉस्टल प्रबन्धक द्वारा थाना पुरोला पर आकर तहरीर दी गयी, जिसमे उनके द्वारा बताया गया कि 19 अगस्त 2025 को एक बालक हॉस्टल से बिना बताये कहीं चला गया है। पुलिस द्वारा उक्त मामले में गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरु की गयी। जानकारी एकत्र कर खोजबीन करते हुये थाना पुरोला पुलिस की टीम द्वारा बालक को कल डामटा क्षेत्र से बरामद किया गया । बालक द्वारा बताया गया कि उसका पढाई-लिखाई मे मन नहीं लगता है, जिस कारण वह हॉस्टल से बिना बताए चला गया था। पुलिस द्वारा बालक को समझा-बुझाकर तथा भविष्य के लिये मार्ग दर्शन करते हुये परिजनों एवं हॉस्टल प्रबन्धक के सुपुर्द किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *