पुलिस ने स्काउड एंड गाइड को सिखाए आपदा प्रबन्धन के गुर |

उत्तरकाशी | उत्तरकाशी पुलिस की थाना धरासू की टीम हवाई पट्टी चिन्यालीसौड पर हर्षिल-धराली आपदा हेतु चलाये जा रहे रेस्क्यू कार्यों में जुटी थी, इसी दौरान वहां पर राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ के स्काउट एंड गाइड के स्वयंसेवकों द्वारा पुलिस टीम के पास जाकर राहत एवं बचाव कार्य सिखने की उत्सुकता व्यक्त की गयी। मौके पर उ0नि तस्लीम आरिफ द्वारा स्वयं सेवकों को विभिन्न प्रकार की दैवीय आपदाओं, आपदा के दौरान किये जाने वाले बचाव कार्यों व आपदा प्रबंधन के गुर सिखाते हुये समाज सेवा हेतु मार्गदर्शन किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *