स्वतन्त्रता दिवस पर उत्तरकाशी पुलिस ने ली देश की आजादी और राष्ट्र की रक्षा करने और उसे मजबूत बनाने के कार्यक्रम में तन-मन से योगदान देने की शपथ |

उत्तरकाशी | 79वें “स्वतन्त्रता दिवस” के शुभ अवसर पर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा

सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया तथा राष्ट्र की एकता, अखण्ता व रक्षा की शपथ ली गयी, इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, सरिता डोबाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन ज्ञानसू, उत्तरकाशी में राष्ट्रगान की धुन व सलामी के साथ ध्वजारोहण किया गया। पुलिस अधिकारी व करमचारियो को देश की आजादी और राष्ट्र की रक्षा करने और उसे मजबूत बनाने के कार्यक्रम में तन-मन से योगदान देने की शपथ दिलाई गयी । पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में पुलिस अधीक्षक, सुरजीत सिंह पंवार तथा थाना बडकोट पर पुलिस उपाधीक्षक बडकोट, देवेन्द्र सिंह नेगी द्वारा सम्मान पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। वहीं जनपद के समस्त थाना/चौकी /शाखा/फायर स्टेशन के प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना/चौकी/शाखा/फायर स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक फहराया गया। सभी अधि0/कर्मगणों को देश की आजादी और राष्ट्र की रक्षा करने और उसे मजबूत बनाने के कार्यक्रम में तन-मन से योगदान देने की शपथ दिलाई गयी । ध्वजारोहण समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस के सभी अधिकारी, कर्मचारियों एवं समस्त भारतवासियों को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई/शुभकामनाएं दी गयी। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस-2025 के अवसर पर श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय द्वारा सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य “सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह” एवं पदक से सम्मानित होने वाले उत्तरकाशी पुलिस के निम्न अधिकारी/कर्मचारियों के नाम पढ़कर शुभकामनायें दी गयी ।

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क “गोल्ड” (सेवा के आधार पर)
• सरिता डोबाल, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क “सिल्वर” (सेवा के आधार पर)
• आरक्षी विनोद गैरोला-थाना धरासू

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क “सिल्वर” (विशिष्ट कार्य हेतु)
• अ0उ0नि0 कान्तिराम- सीजनल चौकी पालीगाड़
• मु0आरक्षी प्रवीण परमार- सीजनल चौकी पालीगाड़
• आरक्षी पूर्ण सिंह- सीजनल चौकी पालीगाड़
• आरक्षी प्रवीण सिंह- सीजनल चौकी पालीगाड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *