चौकी प्रभारी द्वारा व्यापार मण्डल के साथ की गयी बैठक ।

उत्तरकाशी | पुलिस चौकी डुंडा के नवनियुक्त प्रभारी उपनिरीक्षक प्रकाश राणा द्वारा आज स्थानीय व्यापार मंडल के साथ मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में क्षेत्र की कानून, शान्ति, यातायात व्यवस्था, अवैध नशे/मादक पदार्थो की रोकथाम, साइबर अपराध, महिला सम्बन्धी अपराधो तथा अन्य क्षेत्रीय समस्याओं के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा-परिचर्चा की गई। बैठक में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा नशा, साईबर, ओवर स्पीड व बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही आदि समस्याओ को रखा गया। चौकी प्रभारी द्वारा सभी समस्याओ पर जल्द कार्यवाही के साथ सभी को एक बेहतर तथा प्रभावी पुलिस एवं कानून व्यवस्था का भरोसा दिया गया। सभी से कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *