एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा गंगोत्री हाइवे पर भू-स्खलन प्रभावी क्षेत्र व निर्माणाधीन साइट का निरीक्षण कर दिये सुरक्षा के निर्देश |

उत्तरकाशी । हर्षिल धराली में आयी दैवीय आपदा के तुरंत बाद से ही पुलिस, फायर, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना व प्रशासन की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं । पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल द्वारा रेस्क्यू कार्यों को लगातार लीड किया जा रहा है, राहत एवं बचाव कार्यों के पल-पल की अपडेट पर नजर रखी जा रही है । एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा पुलिस अधीक्षक पी0के0 राय एवं पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के साथ गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवरुद्ध तथा भू-स्खलन प्रभावी स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। विभिन्न निमार्णधीन साइट तथा डेजर जोन में तैनात पुलिस व एस0डी0आर0एफ0 के अधिकारी/ कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था व बैरिकेटिंग के सम्बन्ध में जरुरी निर्देश दिये गये साथ ही डेंजर जोन पर तैनात कर्मियों को सावधानी बरतते हुये डेंजर जोन पर लोगों को अनावश्यक आवगमन न करने देने की हिदायत दी गयी। भू-स्खलन प्रभावी जोन पर आवगमन हेतु तैयार किये गये वैकल्पिक मार्गों से लोगों को सकुशल व सुरक्षित पास करवाने के सम्बन्ध में भी जरुरी निर्देश दिये गये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *