उत्तरकाशी | उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित करवायी जा रही उत्तराखंड पुलिस आरक्षी

भर्ती की लिखित परीक्षा को सकुशल एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने के लिये उत्तरकाशी पुलिस के जवानों द्वारा परीक्षा केंद्रों पर तत्परता के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया जा रहा है । पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार द्वारा परीक्षा केंद्रों पर जाकर पुलिस ड्यूटीयो को चेक किया गया । पुलिस द्वारा सभी केन्द्रो पर सावधानी बरतते हुये अभ्यर्थियों की HHMD से सघन चेकिंग/फ्रिस्किंग के पश्चात अभ्यार्थियों को परीक्षा कक्ष मे जाने की अनुमति दी जा रही है | परीक्षा के दौरान एलआईयू द्वारा भी परीक्षा केंद्रों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है ।















Leave a Reply