अवैध अंग्रेजी शराब/ बीयर के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार |

उत्तरकाशी | त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 को लेकर उत्तरकाशी पुलिस लगातार मुस्तैद है, थाना बड़कोट पुलिस की टीम द्वारा थानाध्यक्ष बडकोट दीपक कठैत के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान रानाचट्टी जर्जर गाड़ के पास से केंद्र सिंह नाम के व्यक्ति को 1 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व 4 बोतल बीयर के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त- केंद्र सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम कुठार थाना बडकोट जिला उत्तरकाशी उम्र 42 वर्ष।

बरामद माल- 1 पेटी ( 48 पव्वे रॉयल स्टेग ) अंग्रेजी शराब व 4 बोतल बीयर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *