प्लास्टिक की केन से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते 1 गिरफ्तार |

उत्तरकाशी | त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के

मध्यनजर उत्तरकाशी पुलिस नशा तस्करों एवं संदिग्ध लोगों पर लगातार सतर्क दृष्टि बनाए हुए है। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी महोदय के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष बड़कोट श्री दीपक कठैत के नेतृत्व में बड़कोट पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान जयबीर लाल नाम के व्यक्ति को 18 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना बड़कोट पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है । अभियुक्त पुलिस से बचने के लिए शराब को एक प्लास्टिक की केन में डालकर ले जा रहा था ।

गिरफ्तार अभियुक्त– जयबीर लाल पुत्र हरी लाल निवासी ग्राम थानकी थाना बड़कोट जनपद उत्तरकाशी उम्र–48 वर्ष।
बरामद माल– 18 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *