उत्तरकाशी | होटल,ढाबों व रेस्टोरेंट पर संदिग्ध/अवैध/अवांछनीय गतिविधियों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी
के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार के नेतृत्व में प्रत्येक थाना स्तर पर टीम गठित कर होटल/रेस्टोरेंट की चैकिंग की गयी, होटल/रेस्टोरेंट संचालकों को सुरक्षा की दृष्टि से होटल पर रुकने वाले लोगों के रिकार्ड रखने, सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में रखने तथा होटल/ढाबों पर रेट लिस्ट चस्पा करने सम्बन्धी जरुरी हिदायतें दी गयी। संदिग्ध व्यक्ति व गतिविधि की सूचना तुरन्त पुलिस को देने हेतु बताया गया ।
पुलिस ने होटल/रेस्टोरेंट में चलाया चैकिंग अभियान |















Leave a Reply