उत्तरकाशी | पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा चारधाम यात्रा के सुरक्षित, निर्बाध एवं सुगम संचालन हेतु प्रत्येक धाम पर आई0जी0 स्तर के अधिकारी नामित किये गये हैं, जो धामों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबन्धन, पुलिस बल के ठहरने, संचार सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का भौतिक रुप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को समय से पूरा करायेंगे । इसी क्रम मे यमुनोत्री धाम के नोडल अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण अनन्त शंकर ताकवाले यमुनोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं को परखने बडकोट जानकीचट्टी पहुंचे, कल उनके द्वारा डामटा, बडकोट पालीगाड़, डाबरकोट से जानकीचट्टी तक का स्थलीय निरीक्षण किया गया। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण करते हुये भू-स्खलन एवं लैण्ड स्लाइडिंग जोन का भौतिक निरीक्षण कर वहां पर सुरक्षात्मक उपायों का आंकलन किया गया। डाबरकोट भू-स्खलन जोन पर दोनों ओर से पर्याप्त पुलिस बल को वायरलैस सेट के साथ नियुक्त करने के निर्देश दिये गये । आई0जी0 ताकवाले यात्रा व्यवस्थाओं को परखने यमुनोत्री धाम पहुंचे हैं। जानकीचट्टी का स्थलीय निरीक्षण करते हुये उनके द्वारा वहां पर यातायात व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाये रखने हेतु वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पार्क करवाने के निर्देश दिये गये। यातायात का दबाव अधिक होने पर जानकीचट्टी से पूर्व फूलचट्टी, राणाचट्टी आदि स्थानों पर चिन्हित किये होल्डिंग स्थलों पर कुछ समय के लिए पार्क करवाने के निर्देश दिये गये । घोड़ा-खच्चर/डण्डी-कण्डी संचालकों को निर्धारित पड़ाव से ही रोटेशन वार चलाने के निर्देश दिये गये । यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर भीड़ बढने की स्थिति में घोड़ा-खच्चरों को वैकल्पिक मार्ग से भेजने के निर्दश दिये गये, साथ ही श्रद्धालुओं की सहायता हेतु पैदल मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर पुलिस व एस0डी0आर0एफ0 को तैनात करने के निर्देश दिये गये । आपराधिक गतिविधियों एवं सुगम यातायात हेतु मुख्य-मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी स्थापित कर लगातार सी0सी0टी0वी0 कैमरों से निगरानी करने के निर्देश दिये गये । सुरक्षा के दृष्टिगत स्नान घाटों अथवा अन्य संवेदनशील स्थलों पर SDRF को जरुरी उपकरणओं के साथ तैनात करने के निर्देश दिये गये । मन्दिर परिसर में यात्रियों को सुरक्षित दर्शन हेतु लाइन में लगाकर दर्शन करवाने के निर्देश दिये गये । सुरक्षा के दृष्टिगत जानकीचट्टी से पैदल मार्ग पर सायं को निर्धारित समय के बाद यात्रियों को यमुनोत्री मंदिर न भेजे जाने के निर्देश दिये गये । घोड़ा-खच्चर/डण्डी-कण्डी संचालकों की मीटिंग्स लेकर उन्हें यात्रियों के साथ सभ्य व्यवहार एवं अनावश्यक यात्रियों को परेशान न करने के सम्बन्ध में अवगत कराने के निर्देश दिये गये । यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले सीजनल चौकियों, बैरियरों,ड्यूटी प्वॉइंट में का निरीक्षण कर जवानों के रहने–खाने की व्यवस्थाओं तथा मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ0 स्वप्न किशोर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी, थानाध्यक्ष बडकोट दीपक कठैत सहित अन्य पुलिस अधीकारी मौजूद रहे ।
यमुनोत्री धाम पहुंचे नोडल अधिकारी आई0जी0 ताकवाले यात्रा व्यवस्थाओं का बारिकी से लिया जायजा |















Leave a Reply