ATM का शटर तोड़कर मशीन से छेड-छाड व चोरी का प्रयत्न करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार |

उत्तरकाशी | कल शुक्रवार को समर्थ बमराठा,कलर्क SBI बैंक मोरी द्वारा थाना मोरी पर आकर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा SBI बैंक मोरी के ATM का शटर तोड़कर ATM मशीन के छेड़-छाड़ तोड़-फोड़ कर मशीन को क्षतिग्रस्त कर चोरी करने के प्रयास के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी। तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध BNS की धारा 62, 303(2),324(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामला पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदय के संज्ञान में आते ही उनके द्वारा थानाध्यक्ष मोरी को मामले के अनावरण हेतु जरुरी दिशा-निर्देश दिये गये। थानाध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व मे मोरी पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी, सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुये साक्ष्य एकत्र किये गये, साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे में धारा 331(1) BNS की बढोतरी की गयी। मामले का खुलासा करते हुये प्रकाश में आये शिमला हिमाचल प्रदेश निवासी व्यक्ति अंकुश धरता को पुलिस टीम द्वारा कल 26.10.2024 को मोरी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा, अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है, अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त- अंकुश धरता पुत्र होमेन्दर नि0 बढाला पो0ओ0 सैलापानी शहराना थाना जुब्बल टी जनपद शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र- 27 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *