उत्तरकाशी | यातायात पुलिस द्वारा अ0उ0नि0 लक्ष्मण सिंह चुफ़ाल के नेतृत्व मे चौकी नौगांव के बिल्ला क्षेत्र मे रूटीन वाहन चैकिंग की जा रही थी, चैकिंग के दौरान यातायात पुलिस द्वारा एक ओवरलोड पिकअप वाहन को पकड़ा गया, जिसमें 20 सवारी बैठी थी | जबकि वाहन 2 सवारी मे पास है। पुलिस द्वारा वाहन को सीज कर थाना पुरोला में दाखिल किया गया । उत्तरकाशी पुलिस सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि वाहनों मे क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं, ओवरलोड व क्षमता से अधिक सवारी यातायात नियमों के विरुद्ध है, साथ ही सड़क सुरक्षा की दृष्टि से बेहद खतरनाक है, इससे सड़क दुर्घटनाओं की सम्भावना कई गुना बढ़ जाती है। यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहे ।
20 सवारी वाले पिकअप वाहन को यातायात पुलिस ने किया सीज ।















Leave a Reply