निरीक्षक यातायात द्वारा ली गयी टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों की मीटिग टैक्सी वाहनों को बाजार क्षेत्र से सवारी न बैठाने, न ही सवारियों को बाजार तक छोडने की दी हिदायतें ।

उत्तरकाशी | आगामी चारधाम यात्रा-2025 के मध्यनजर व्यवस्थित एवं सुचारु यातायात प्रबन्धन हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में निरीक्षक यातायात राजेन्द्र नाथ द्वारा यातायात कार्यालय में टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ एक मीटिग आयोजित की गयी, जिसमें उनके द्वारा यात्रासीजन के दृष्टिगत व्यवस्थित यातायात प्रबन्धन हेतु सभी पदाधिकारियों को टैक्सी वाहनों को बाजार क्षेत्र से सवारी न बैठाने, न ही सवारियों को बाजार तक छोडकर अनावश्यक यातायात बाधित करने/जाम लगाने की हिदायते दी गयी। उनके द्वारा बताया गया कि आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत उत्तरकाशी बाजार में सुदृढ़ तथा व्यवस्थित यातायात प्रबन्धन हेतु टैक्सी वाहनों का बाजार क्षेत्र मे आवागमन बन्द किया गया है। जिसके क्रम में मेडिकल/आपात स्थिति को छोडकर भटवाडी टैक्सी यूनियन के वाहन अपनी सवारियों को भटवाडी टैक्सी यूनियन तक ही छोडेगें तथा वहीं से सवारी बैठायेंगे। गैस गोदाम, ज्ञानसू टैक्सी यूनियन वाले वाहन गैस गोदाम, ज्ञानसू टैक्सी यूनियन से सवारी बठायेगें/छोडेंगे, कोई भी टैक्सी वाहन सवारियों को छोडने तथा लेने के लिये बाजार क्षेत्र में नहीं आयेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *