सड़क किनारे बेतरतीब खडे वाहनों को यातायात पुलिस ने किया टो, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मो0वा0 अधिनियम में की कार्रवाई |

उत्तरकाशी | सुगम, सुव्यवस्थित एवं यातायात नियमों के पालन कराये जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में निरीक्षक यातायात राजेन्द्र नाथ के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा उत्तरकाशी ज्ञानसू क्षेत्र में यातायात चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 26 वाहन चालकों के चालान किये गये तथा 05 वाहनों को मौके पर सीज किया गया। सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में बेतरतीब तरीके से खडे 5 वाहनों को टो कर पुलिस लाईन ज्ञानसू में दाखिल किया गया । इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, वाहनों को बेतरतीब तरीके से सड़क के किनारे नो पार्किंग जोन में खड़ा न करने तथा सुगम एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाने में उत्तरकाशी पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *