पुलिस लाईन उत्तरकाशी में विधि विधान व पूजा अर्चना के साथ किया गया होलिका दहन |

उत्तरकाशी | पुलिस लाइन ज्ञानसू उत्तरकाशी में कल रात्रि को होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया, सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया गया । इस दौरान उनके द्वारा उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी/कर्मियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुये बताया गया कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत है, रगों का त्यौहार खुशियों का प्रतीक होता है, सभी के जीवन में यह त्यौहार अपार खुशिया और सफलताएं लेकर आए, यह त्यौहार हमारी संस्कृति को जानने के अवसर होते हैं, ताकि हमारी आगे की पीढी भी हमारी संस्कृति को जान सके। होलिका दहन के अवसर पर उनके द्वारा सभी को अपने अंदर की बुराईयों को त्यागकर अच्छाईयों को ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया गया । होलिका दहन के अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, प्रतिसार निरीक्षक शिव कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी श्रीमती भावना कैंथोला सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *