होली व रमजान पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने हेतु पुलिस ने ली पीस कमेटी की बैठक |

उत्तरकाशी | होली एवं रमजान पर्व के दौरान जुम्मे की नमाज को सकुशल, सौहार्दपूर्ण एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाए जाने हेतु श्रीमती सरिता डोबाल, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा सभी थाना/कोतवाली पर पीस कमेटी की मीटिंग्स ली गयी, मीटिंग्स में सभी गणमान्य व्यक्तियों को पर्व शान्तिपूर्ण तरीके व आपसी भाईचारे के साथ मनाने, पर्व में नशीले पदार्थों का सेवन न करने, हुडदंग न मचाने, सोशल मीडिया एवं अन्य किसी माध्यम से भ्रामकता/भड़काऊ अपवाह न फैलाने के सम्बन्ध में जरुरी हिदायतें दी गयी साथ ही सभी को कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। सभी को बताया गया कि त्यौहार के दौरान ड्यटियों को चौकस किया गया है, भ्रामकता फैलाने एवं माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *