उत्तरकाशी | अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये डुण्डा क्षेत्र में कल पुलिस द्वारा भारी मात्रा में लाहन (कच्ची शराब बनाने के मेटेरियल ) को नष्ट किया गया है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे व मादक पदार्थों पर पूर्णतः प्रतिबन्ध लगाये जाने हेतु लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही है। आज तडके में चौकी प्रभारी डुण्डा प्रकाश राणा के नेतृत्व में डुण्डा पुलिस टीम द्वारा एक सटीक सूचना पर छापेमारी करते हुये वीरपुर डुण्डा में मीना देवी के घर पर 100 लीटर लाहन को नष्ट किया गया। उक्त के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई की गयी। मीना देवी काफी समय से कच्ची शराब के कारोबार में संलिप्त है, जिसकी पुलिस द्वारा पूर्व में हिस्ट्रीशीट भी खोली गयी है ।
डुण्डा पुलिस ने छापेमारी कर 100 लीटर लाहन को किया नष्ट |















Leave a Reply