मोरी पुलिस ने चरस की तस्करी कर रहे 2 युवकों को किया गिरफ्तार |

उत्तरकाशी | ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, सरिता डोबाल के दिशा-निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे के सौदागरों के विरुद्ध चलाये जा रहे नशामुक्त अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में मोरी पुलिस टीम द्वारा की प्रातः को चैकिंग के दौरान मोरी बाजार से वंश व आयुष नाम के दो युवकों को वाहन संख्या UP20CF-8773 (बुलेट) से अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 425 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त दोनों युवकों के विरुद्ध थाना मोरी पर 8/20/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है ।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1- वशं राजपूत पुत्र अतुल कुमार निवासी आमखेड़ा धामपुर जिला बिजनौर उत्तर-प्रदेश उम्र- 30 वर्ष ।
2- आयुष शर्मा पुत्र अतेन्द्र कुमार निवासी संजय कॉलोनी गुरु रोड़ पटेल नगर देहरादून उम्र- 25 वर्ष ।

बरामद माल- 425 ग्राम चरस ( कीमत करीब 1 लाख रु0)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *