ग्राम प्रहरियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण |

उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरुकता अभियान के क्रम में फायर सर्विस उत्तरकाशी की टीम द्वारा प्रभारी अग्निशमन अधिकारी देवेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व मे कोतवाली मनेरी पर जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों को अग्नि सुरक्षा की व्यापक जानकारी दी गयी, कार्यक्रम में फायर की टीम द्वारा सभी प्रहरियों को अग्नि सुरक्षा की जानकारी देते हुये प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया, घरेलू गैस सिलेण्डर, विद्युत शॉर्ट सर्किट व अन्य प्रकार के अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के गुर सिखाए गये । कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक मनेरी, मनोज असवाल द्वारा सभी ग्राम प्रहरियों द्वारा को अपराध नियंत्रण एवं पुलिस व्यवस्थाओं के सम्बन्ध मे जरुरी निर्देश देते हुये, अपने अपने ग्राम क्षेत्र मे संदिग्ध गतिविधियों व व्यक्तियों की लगातार निगरानी करने तथा अवान्छनीय सूचना से पुलिस को तुरन्त अवगत करवाने की हिदायत दी गयी। उनके द्वारा ग्राम प्रहरियों की समस्याएं भी सुनी गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *