नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के लिये उत्तरकाशी पुलिस-प्रशासन की तैयारियां पूरी डी0एम0-एस0पी0 द्वारा ड्यूटी में नियुक्त समस्त सुरक्षा बल एवं प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारियों को किया ब्रीफ |

उत्तरकाशी | नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के पारदर्शी, सकुशल एवं शान्ति पूर्ण संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस एवं प्रशासन की तैयारियां पूरी हो चुकी है। पुलिस लाईन ज्ञानसू उत्तरकाशी में जिलाधिकारी उत्तरकाशी डॉ0 मेहरबान सिंह बिष्ट एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल द्वारा चुनाव ड्यूटी/व्यवस्थाओं की समीक्षा कर ड्यूटी में नियुक्त समस्त फोर्स एवं प्रशासन के अधिकारी/कर्मगणों को ब्रीफ कर चुनाव ड्यूटी सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा सभी को निष्पक्ष व निर्भीक होकर ड्यूटी करने की हिदायत दी गयी, ड्यूटी के दौरान सजगता बरतते हुये आपसी समनव्य को बेहतर करने हेतु बताया गया, चुनाव के दौरान पुलिस की ड्यूटियों को महत्वपूर्ण बताते हुये उनके द्वारा बैरियर व बूथ पर सुरक्षा कर्मियों को पूर्णतः पारदर्शी व सख्त ड्यूटी के साथ-साथ शालीनता बरतने के निर्देश दिये गये, सभी पोलिंग पार्टियां कल समय से रवाना होकर अपने-अपने बूथों पर स्टे करने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरन्त उच्चाधिकारियों को सर्कुलेट करने के साथ ही सभी जोनल व सैक्टर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारियों को पोलिंग पार्टी मूवमेंट व मतदान प्रक्रिया के समबन्ध में जरुरी दिशा-निर्देश दिये गये।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा फोर्स को ब्रीफ करते हुये सभी को टीम भावना व उचित कॉरडिनेशन के साथ काम करने के निर्देश दिये गये, उनके द्वारा बताया गया कि निष्पक्ष एवं निर्बाध चुनाव हेतु पुलिस-प्रशासन कटिबद्ध है, बूथों पर मतदान के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के सम्बन्ध मे विस्तार पूर्वक जानकारी देकर ड्यूटी में किसी भी प्रकार की कोताही व लापरवाही को अक्षम्य बताया गया, आम मतदाता से मृदु व सभ्य व्यवहार करने, किसी भी राजनैतिक गतिविधि से दूर रहने व अनावश्यक किसी भी बाहरी व्यक्ति से संपर्क न रखने की हिदायत दी गई, लापरवाही बरतने वाले अधिकारी/कार्मिक के खिलाफ कडी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। शान्तिपूर्ण चुनाव के लिए सभी को शुभकामनाएं दी गई । पारदर्शी एवं सुरक्षित चुनाव हेतु इस बार पुलिस,होमगार्डस व पीआरडी का पर्याप्त फोर्स ड्यूटी हेतु नियुक्त किया गया है, पूरे जनपद की 5 नगर पालिका/नगर पचांयत को 6 जोन व 16 सैक्टर में विभाजित किया गया है, पांचों नगर पालिकाओं के 39 वार्ड में 58 मतदान स्थलों पर मतदान होना है, जिसमें आवश्कतानुसार सुरक्षा बल नियुक्त किया गया है । ब्रफिंग में प्रभागीय वनाधिकारी एवं जोनल मजिस्ट्रेट डी0पी0 बलूनी, आर0एन0 पाण्डेय, गंगा बुदलाकोटी, पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी/कर्म0गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *