धरासू पुलिस ने 01 वांछित अभियुक्त को देहरादून से किया गिरफ्तार |

उत्तरकाशी | वांछित/वारण्टी एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में धरासू पुलिस द्वारा मु.अ.स. 43/2024 धारा 420 भादवि में वांछित एवं माननीय न्यायालय उत्तरकाशी से जारी वारण्ट से सम्बन्धित अभियुक्त नरेन्द्र कुमार पुत्र दिनेश निवासी मंडियासारी थाना धरासू उत्तरकाशी को कल 6 जनवरी 2025 को देहरादून से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *