आगामी त्यौहार को सकुशल सम्पन्न करवाने को लेकर SHO धरासू ने ली स्थानीय व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों की मीटिंग |

उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में आगामी त्यौहारों को सकुशल, शान्ति पूर्वक तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर प्रभारी निरीक्षक धरासू दिनेश कुमार द्वारा स्थानीय व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्टी में उनके द्वारा सभी को आगामी दीपावली पर्व के दौरान आतिशबाजी की दुकानो को भीड-भाड वाले स्थानो एंव तंग गलियों में न लगाने, दुकाने खुले स्थानो पर लगाने, आतिशबाजी को अस्थाई टीन शैड मे रखने, दुकानो पर तेल एंव गैस से जलने वाले लैम्पो का उपयोग न करने, फायर के मानकों का पूर्णतः पालन करने, रोड़ पर अनावश्यक अतिक्रमण न करने सम्बन्धी जरुरी निर्देश दिये गये। कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने तथा अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु दुकानो के अन्दर एंव बाहर CCTV कैमरे स्थापित करने का आग्रह किया गया साथ ही थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित होटल, ढाबो/दुकानों में शराब न परोसने/बेचने की सख्त हिदायत दी गयी । मीटिंग में व्यापार मंडल महामंत्री उत्तरकाशी डॉ0 अमित सकलानी, व्यापार मंण्डल पीपलमंडी के अध्यक्ष विजय थपलियाल, व्यापार मंडल चिन्यालीसौड़ के अध्यक्ष कृष्णा नौटियाल, व्यापार मंडल सूलीठांग के अध्यक्ष बिजेन्द्र कोहली, व्यापार मंडल नागणी के अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट, व्यापार मंण्डल बड़ेथी के अध्यक्ष राकेश मेहरा एंव अन्य सम्मानितजन मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *