उत्तरकाशी | अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुये थाना बडकोट पुलिस द्वारा नंगाण गांव तिराहा यमुनोत्री हाइवे पर चैकिंग के दौरान अभियुक्त दरमियान सिंह रावत पुत्र कुंवर सिंह निवासी बंचाण गांव थाना बड़कोट जनपद उत्तरकाशी को 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बडकोट पर धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया ।
कच्ची शराब के साथ 1 गिरफ्तार |















Leave a Reply