बड़कोट व पुरोला पुलिस ने NSS के वॉलेंटियर्स, ग्रामीणों व स्थानीय लोगों नशा व साईबर अपराध के प्रति किया जागरूक ।

उत्तरकाशी | युवाओं व आम जनजनमानस को नशा, साईबर व अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहें जनजागरुकता अभियान के अंतर्गत थाना पुरोला पुलिस द्वारा ब्रह्मकुमारी के साथ स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभाव, साईबर ठगी व साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 की जानकारी प्रदत्त कर जागरुक किया गया तथा ड्रग वॉलंटियर नियुक्त किये गये।  गुंदियाट गांव में NSS कैम्प में छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुये Say no to drugs, yes to life की शपथ दिलायी गयी । वहीं थाना बड़कोट पुलिस द्वारा ग्राम भाटिया बड़कोट में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में वॉलेंटियर्स को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराधों ,यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए, नशा विरोधी शपथ दिलाई गई तथा नशे के दुष्प्रभावों से सम्बन्धित जनजागरुकता पम्पलेट्स वितरित किये गये, पुलिस द्वारा भाटिया गांव मे जन जागरूकता रैली भी निकाली गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *