उत्तरकाशी | युवाओं व आम जनजनमानस को नशा, साईबर व अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहें जनजागरुकता अभियान के अंतर्गत कोतवाली मनेरी पुलिस द्वारा ग्राम बयाणा तथा थाना धरासू पुलिस ग्राम गुनाली बनचौरा नगल महर गांव व शक्तिपुरम कॉलोनी चिन्यालीसौड में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभाव व साईबर अपराधों की व्यापक जानकारी देकर जागरुक किया गया। नशे के दुष्प्रभाव से सम्बन्धित जागरुकता पम्पलेट्स वितरित करते हुये पुलिस द्वारा सभी को नशा विरोधी शपथ भी दिलायी गयी ।
पुलिस ने स्थानीय लोगों को दी नशा व साईबर अपराधों की जानकारी ।















Leave a Reply