सी0ओ0 उत्तरकाशी ने ली पुलिस अधिकारियो की मीटिंग निकाय चुनाव, नववर्ष 2025, 31st के साथ अपराध एवं शान्ति व्यवस्था के सम्बन्ध में दिये जरुरी निर्देश ।

उत्तरकाशी | पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी मदन सिंह बिष्ट द्वारा थाना कोतवाली उत्तरकाशी पर नियुक्त पुलिस अधिकारियों की मीटिंग ली गयी । मीटिंग में उनके द्वारा पुलिस अधिकारियों को नववर्ष 2025 के आगमन व 31st के दृष्टिगत सभी को कानून एवं शान्ति व्यवस्था के सम्बन्ध में जरुरी निर्देश दिये गये। नगर निकाय चुनाव-2024 को पारदर्शी तथा शान्ति प्रिय ढंग सम्पन्न करवाने के परिपेक्ष्य मे बताया गया कि नगर निकाय चुनाव हेतु आदर्श आचार संहिता लागू है, चुनाव के दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाने रखने हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बनायी गयी कार्य योजना के अनुरुप संवेदनशील व अतिसंवेदनशील पोलिंग बुथों पर प्रभावी निगरानी, सघन चैकिंग, अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों/शारारती तत्वों के खिलाफ गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही, निरोधात्मक कार्यवाही बढाने के साथ मतदान स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर पुलिस व सुरक्षा व्यवस्था बनाने के समुचित निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त वर्तमान में प्रचलित नशामुक्त अभियान को अधिक से अधिक सफल बानने के सम्बन्ध में नशे के कारोबारियो की धरपक्कड तथा नशे के विरुद्ध व्यापक स्तर पर जनजागरुकता कार्यक्रम करने के निर्देश दिये गये । मीटिंग में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, व0उ0नि0 दिलमोहन बिष्ट सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *