AHTU उत्तरकाशी की टीम ने स्कूली बच्चों को पढाया नशे व महिला सुरक्षा का पाठ |

उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन मे आमजनमानस/युवाओं को नशा, साइबर व अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से उत्तरकाशी पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत निरीक्षक भावना कैंथोला के नेतृत्व में उत्तरकाशी पुलिस की एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा राजकीय जूनियर हाईस्कूल सिरोर तथा सरस्वती विद्या मंदिर मनेरी में जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र/छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव, बाल मजदूरी, भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी, महिला सम्बन्धी अपराध एवं अधिकारों के प्रति सजग करते हुये महत्वपूर्ण दूरभाष, आपातकालीन नम्बर 112, महिला हेल्पलाईन नम्बर 1090, चाईल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098, साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी। टीम द्वारा छात्र/छात्राओं को नशे के कुप्रभाव व गलत संगतियों से दूर रहते हुये उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्ग दर्शन किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *