उत्तरकाशी | कोतवाली मनेरी पुलिस द्वारा मारपीट व गाली-गलौज के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है विगत माह फरवरी-2025 में कोतवाली मनेरी पर गोरसाली निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपने ही गांव के गणेश सिंह नाम के युवक द्वारा घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी थी तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त युवक के विरुद्ध कोतवाली मनेरी पर BNS की सुसंगत धारा में अभियोग दर्ज किया गया। पुलिस अधिक्षक उत्तरकाशी महोदया के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मनोज असवाल के नेतृत्व में कोतवाली मनेरी पुलिस द्वारा प्रकरण में जांच/ पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर वांछित अभियुक्त गणेश सिंह को गोरसाली से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है विधिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तार अभियक्त- गणेश सिंह पु्त्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम गोरसाली उत्तरकाशी उम्र- 24 वर्ष।















Leave a Reply