कच्ची शराब की कसीदगी करते 1 महिला सहित 2 अभियुक्त गिरफ्तार 20 लीटर कच्ची शराब तथा शराब की कसीदगी के उपकरण व भट्टियां बरामद।

उत्तरकाशी | अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये पुरोला क्षेत्र में पुलिस द्वारा कच्ची शराब की कसीदगी करते हुये 1 महिला सहित 2 लोगों को गिफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे व मादक पदार्थों पर पूर्णतः प्रतिबन्ध लगाये जाने हेतु उत्तरकाशी पुलिस अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही है। जिसके क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बडंकोट देवेन्द्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत के नेतृत्व में थाना पुरोला पुलिस द्वारा पुरोला लीसा डिप्पों के पास छापेमारी कर नेपाली मूल के 2 लोगों कमला व नंद किशोर को कच्ची शराब की कसीदगी करते हुये गिरफ्तार किया गया है। दोनों अभियुक्तों से 10-10 लीटर कच्ची शराब शराब की कसीदगी में प्रयुक्त उपकरण तथा भट्टियां बरामद की गयी है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तो के विरुद्ध थाना पुरोला पर आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के अन्तर्गत अलग अलग अभियोग पंजीकृत किये गये हैं अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1.कमला उर्फ लक्ष्मी देवी पत्नी कालू सिंह निवासी लीसा डिपो के पास पुरोला(नेपाली मूल)
2. नंद किशोर पुत्र कलमू निवासी लीसा डिपो के पास पुरोला(नेपाली मूल)।

बरामदगी- 20 लीटर कच्ची शराब, शराब की कसीदगी में प्रयुक्त उपकरण तथा भट्टियां।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *