फायर सर्विस की टीम ने स्कूली छात्र/छात्राओं को सिखाए अग्नि सुरक्षा के गुर |

उत्तरकाशी  | अग्नि सुरक्षा एवं अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में फायर सर्विस उत्तरकाशी की टीम द्वारा  एम0डी0एस0 स्कूल, तिलोथ,उत्तरकाशी मे फायर सुरक्षा एवं जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी देवेन्द्र सिंह नेगी द्वारा फायर टीम के साथ स्कूली छात्र/छात्राओं एवं अध्यापकगणों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरण (फायर एक्सटिंग्यूशर) के संचालन की जानकारी तथा अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। आग्नि से होने वाली दुर्घटनाओ से कैसे बचा जाये और उस समय क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिये के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये डेमोंसट्रेशन देकर घरेलू एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल, तेल व विद्युत शॉर्ट सर्किट की आग को बुझाने के साथ-साथ अन्य अग्नि दुर्घटनाओं के समय बरती जाने वाली सावधानियों की व्यापक जानकारी देकर जागरुक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *