उत्तरकाशी | सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में आगामी चारधाम यात्रा – 2025, आपराधिक गतिविधियों संदिग्धों की निगरानी एवं बाहरी प्रान्तों/राज्यों से आए व्यक्तियों के शत्-प्रतिशत पुलिस सत्यापन करवाये जाने को लेकर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक धरालू श्री दिनेश कुमार के नेतृत्व में धरासू पुलिस टीम द्वारा चिन्यालीसौड एवं ब्रह्मखाल क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा अन्य प्रान्तों से आए बाहरी व्यक्तियों /मजदूरों/ फड़-फेरी रेड़ी/ठेले लगाने वाले 25 व्यक्तियों के सत्यापन प्रपत्र भरकर जांच हेतु भेजे गये तथा लम्बे समय से बिना सत्यापन के रह रहे 6 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गयी। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा किरायेदार के रुप में रह रहे व्यक्तियों मजदूरी फड़-फेरी करने हेतु अन्य प्रान्तों से आए व्यक्तियों को अपना पुलिस सत्यापन निर्धारित मानकों के अनुरुप शत्-प्रतिशत करवाने मकान मलिकों को अपने किरायेदारों के सत्यापन कराने की हिदायत दी गयी।















Leave a Reply