उत्तरकाशी | उत्तराखण्ड पुलिस का गौराशक्ति योजना के अंतर्गत बालिकाओ/महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने एवं आपराधों के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन मे उत्तरकाशी पुलिस लगातार स्कूलों में पहुंचकर छात्राओं को महिला अपराधों के प्रति जागरुक एवं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दे रही है। म0 कानि0 किरन लेखवार म0कानि0 बबीता द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज खरसाड़ी में जागरुकता/प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर स्कूली छात्राओं को विभिन्न प्रकार के आत्मरक्षा के गुर सिखाये गये छात्राओं को बताया गया कि अपने-पास मौजूद छोटी-छोटी वस्तुएं जैसे आलपिन पेन दुपट्टा चूड़ी आदि का किसी भी विकट परिस्थिति में बचाव के लिए कैसे प्रयोग किया जा सकता है। कार्यक्रम में अ0उ0नि0 सतीश द्वारा सभी को वर्तमान परिदृश्य में बढ रहे साइबर अपराध के बारे में जागरुक करते हुये बताया गया कि जानकारी के अभाव में लोग साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं जागरुकता ही साइबर ठगी से बचाव का तरीका है हमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान के साथ साझा नहीं करनी है न ही किसी को अपना ओ0टी0पी0 बताना है यदि कोई कॉल कर अपने आप को पुलिस सीबीआई या अन्य किसी ऐंजेन्सी का अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर पैसों की डिमाण्ड करता है तो ऐसे किसी के बहकावे में न आएं। साइबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 की जानकारी देते हुये किसी भी प्रकार की वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तुरन्त उक्त नम्बर पर कॉल करने की हिदायत दी गयी।
















Leave a Reply