टिहरी | मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ उत्तराखंड सरकार की देव भूमि ड्रग्स फ्री वर्ष-2025 की पहल को साकार करते हुए आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , जनपद टिहरी गढ़वाल के दिशा-निर्देशन में कार्यवाही करते हुए देर सांय एक अभियुक्त को 415 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है । उल्लेखनीय है कि थाना देवप्रयाग पुलिस द्वारा S.O.G टिहरी गढ़वाल के संपर्क में रहकर उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया गया। कार्यवाही के अंतर्गत अभियुक्त वीरेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय श्री श्याम लाल कश्यप (उम्र लगभग 54 वर्ष) निवासी ग्राम खडन्जा अहमदपुर,पोस्ट-चंदेना कोली, थाना कोतवाली देवबंद, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश से दौराने चैकिंग थाना क्षेत्र के शिवमूर्ति के निकट गुरुद्वारे के पास NH -07 से कुल 415 अवैध चरस बरामद हुई। अभियुक्त को बाद वैधानिक कार्यवाही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।
नाम पता अभियुक्त
वीरेंद्र कुमार पुत्र श्री श्याम लाल उम्र 54 वर्ष निवासी देवबंद सहारनपुर
















Leave a Reply