पुलिस लाईन चंबा में किया गया मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन ।

टिहरी | सराहनीय कार्य करने वाले 38 कार्मिकों को टिहरी कप्तान आयुष अग्रवाल द्वारा “Employee of the Month” घोषित कर नगद धनराशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया पुरस्कृत । आयुष, अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा पुलिस लाईन चम्बा में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन कर कार्मिकों की समस्याओं को सुना गया तथा उनका त्वरित निस्तारण करने के आदेश निर्गत किए गए । तत्पश्चात जनपद में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए निम्नलिखित दिशा निर्देश जारी किए गए |

सर्दियों में चोरी की घटनाएं ज्यादा होती हैं, जिसके लिये पिकेट ड्यूटी एवं रात्रि गस्त का विशेष ध्यान दिया जाये एंव रात्रि अधिकारी द्वारा रात्रि ड्यूटी भी चैक करने हेतु निर्देशित किया गया ।

SSP द्वारा बड़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए रात्रि में ड्यूटीरत कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा रात्रि ड्यूटीरत कर्मचारियों को अलाव व चाय की व्यवस्था हेतु जनपद के समस्थ थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया ।

आगामी निकाय चुनाव के दृष्टिगत जनपद के सभी थाना प्रभारी संवेदनशील बूथों का चिन्हीकरण करने हेतु निर्देशित किया गया ।

आगामी नववर्ष के दृष्टिगत सभी थानाध्यक्ष अलर्ट रहकर होटल संचालकों के भी संम्पर्क में रहेंगे ।

रुट सेफ्टी को गंभीरता से लिया जायेगा एक्सीडेंट जोन एरिया एवं ब्लैकस्पॉट वाले क्षेत्र को भी चिन्हित किया जाए । एवं इस बारे में कार्यदायी संस्था जैसे PWD, PMGSY से समन्वय बनाकर रखेंगे ।

यदि NH पर स्कूल/कॉलेज हों तो वहां पर स्लाइडिंग वैरियर की व्यवस्था करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया ।

जनपद टिहरी गढ़वाल के शिवपुरी एवं कोटी कॉलोनी में आगामी वाटर स्पोर्टस होने हैं जिसके लिये ट्रैफिक प्लान व रुट ड्यूटी तथा सुरक्षा शांति व्यवस्था हेतु सम्बन्धित प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।

अपराधों के शीध्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये । पार्ट पेंडिंग विवेचनांए एवं पुन्र विवेचनाओं को प्राथमिकता देते हुए गुण दोष के आधार पर उनका शीघ्र निस्तारण करने हेतु बताया गया ।

थाने पर रखे लम्बित मालों के शीघ्र निस्तारण हेतु बताया गया तथा मुकदमाती वाहनों को निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ की जाए, वर्तमान में जनपद में 1198 माल लम्बित हैं ।

C.M हैल्प लाईन पोर्टल, सीनियर सिटिजन पोर्टल अपनी सरकार पोर्टल, आदि पोर्टलों में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए SSP महोदय द्वारा सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता से थानाध्यक्ष स्वयं शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे । तथा आइरेड एवं MACT पर सड़क दुर्घटना सम्बन्धी रिपोर्ट समय से प्रेषित करने हेतु आदेशित किया गया । सभी थानाध्यक्ष समय-समय पर E-BEET BOOK का निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे ।

सत्यापन की संख्या बढाई जाए तथा साईबर शिकायतों का निस्तारण शीघ्र किया जाए 01 लाख रु से अधिक की शिकायतों का रजिस्ट्रेशन कर सभी थानाध्यक्ष उच्चाधिकारियों को तत्काल अवगत करायेंगे ।

सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में CCTV चैक करायेंगे तथा सभी आभूषण विक्रेताओं को तथा बैंकों को CCTV लगाने हेतु प्रेरित करेंगे ।

मादक पदार्थों की विक्री करने वालों के विरुद्द NDPS Act, के अंतर्गत कार्यवाहियों को बढ़ाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।

लम्बित मालों के निस्तारण पर और अधिक तेजी से कार्य करेंगे एवं सभी थानाध्यक्ष थानों पर वैरक एवं शौचालयों की व्यवस्था का निराकरण करेंगे ।

लंबित विवेचनाओं, जांचों, शिकायती प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण एवं माननीय न्यायालय से निर्गत आदेशिकाओं के तामील किये जाने हेतु भी समुचित दिशा निर्देश निर्गत किये गये ।
मासिक अपराध गोष्ठी में जे0आर0 जोशी, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल, ओशिन जोशी, CO टिहरी, आदि सहित जनपद मुख्यालय के थाना प्रभारी/समस्थ शाखा प्रभारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *