टिहरी | वादी हर्षमणि डबराल निवासी ग्राम चोपड़ियाल गांव थाना चंबा टिहरी गढ़वाल ने थाने आकर तहरीर दी कि वो अपने घर से एक माह पूर्व अपने बच्चों के पास दिल्ली जा रखा था। मकान ताला बंद था। जब मैं अपने बेटे बहु सहित अपने घर चोपड़ियाल गांव आया तो देखा घर का ताला टूटा हुआ था एवं घर से सामान गायब थे | जिसके तहरीर के आधार पर उच्चाधिकारियों को अवगत करते हुए थाना चंबा पर मु. स. 47/24 धारा 305(a), 331(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत होकर विवेचना अ.उ.नि राकेश राणा के सुपुर्द की गई । आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा तत्काल उक्त चोरी की बरामदगी के आदेश दिए गए जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी चंबा के निर्देशन में थानाध्यक्ष चंबा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । कल रात्रि में मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति किशन रौतेला पुत्र विजयपाल रौतेला उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम रामपुर पो जाजल टिहरी गढ़वाल हाल किरायेदार मथुरावली रोड़ देहरादून को देहरादून से गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर चोरी का माल देहरादून स्थित उसके किराए के मकान से बरामद कर अभियुक्त को आज न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है ।
अभियुक्त का नाम पता
किशन रौतेला पुत्र विजयपाल सिंह निवासी ग्राम रामपुर पो जाजल थाना चंबा टिहरी गढ़वाल उम्र 35 वर्ष
बरामद माल
1. लोहे के बक्से 02
2. सिलेंडर hp 01
3. तेल कनस्तर 01
4. प्रेशर कुकर 01
















Leave a Reply