दो नाबालिग भाइयों को ऑपरेशन स्माइल टीम ने किया मामा के सुपुर्द दोनो घर से थे फरार ।

टिहरी | पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून के द्वारा जारी दिशा-निर्देशो के क्रम में गुमशुदा बच्चों, महिलाओं, व पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु प्रदेश भर में दिनांक 15.10.2024 से दिनांक 15.12.2024 तक 02 माह का ऑपरेशन स्माइल अभियान चलाया गया है। इसी क्रम में

आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक जेoआर जोशी के मार्गदर्शन में पुलिस उपाधीक्षक नोडल अधिकारी ऑपरेशन स्माइल ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण में टिहरी गढ़वाल ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा

ऑपरेशन स्माइल टीम अभियान के तहत टीम प्रभारी के दिशा निर्देशन में जानकी पुल, अस्था पथ, नाव घाट, व होटल/धर्मशालयो में गुमशुदाओ की खोजबीन/तस्दीक की जा रही है।

(1)टीम होटल, ढाबे आदि मे ढाल वाला मे चेकिंग कर रही थी तो ढाल वाला मे 2 बालक एक दुकान में काम करते दिखे जो हम पुलिस वालों को देखकर नजर चुराने लगे

जब दोनों से पूछ ताज की गयी तो उन्होंने बताया की हम लोग यूपी के रहने वाले है और घर की पारिवारिक हालात ठीक ना होने के कारण काम करने ऋषिकेश आये है बच्चों से परिजनों का नंबर लेकर उनके पिता से बात की गयी ।

उन्होंने बताया की सर कौशल मेरा बेटा है वा दूसरा मेरे सगे भाई का बेटा राहुल है ये दोनों 1 हफ्ते से घर से भाग गए है हमने रिस्तेदारो,और आस पास इनको खोजा परंतु ये कही नही मिले

बच्चों के पिता ने बताया की उनके मामा देहरादून मे रहते है और वही रिक्शा चलाने का काम करते है बच्चों के पिता से उनके मामा का नंबर लेकर उनसे बात की गयी और दोनों बच्चों को मामा के सुपुर्द किया गया ।

बच्चों का विवरण
1 कौशल कुमार उम्र 15 वर्ष S/0 राम शरण R/0 ग्राम जलालाबाद थाना रूपापुर जिला हरदोई उतर प्रदेश

(2) राहुल उम्र 16 वर्ष S/0 उमेश R/0 उपरोक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *