टिहरी |
सर्वप्रथम थाने में एडीशनल एसपी को सलामी दी गई | सलामी गार्द र्की ड्रिल व टर्न आउट उच्च कोटि का था जिस पर एडिशनल एसपी द्वारा सलामी गार्द में नियुक्त कर्मचारियों को केश रिवार्ड दिया गया | एडीशनल एसपी द्वारा ई- बीट बुक को आरक्षीयों के मोबाइल में चेक किया गया, ई-बुक मोबाइल में डाउनलोड पाई गई, ई-बुक में आरक्षियों द्वारा मासिक कार्यवाही – नोटिस, सम्मन, B W, तामिल करने तथा बीट सूचना व 60ex एक्ट एवं अन्य कार्रवाई को भी अपडेट करने हेतु सभी आरक्षी को निर्देशित किया गया शस्त्र जमा करने की हिदायत दी गईं जिनके बीट कर्मचारियों के मोबाइल में अपडेट नहीं था उनको अपडेट करने हेतु भी निर्देशित किया गया । प्रवेंटिव पर ध्यान आकर्षित करते हुए तथा इसे अपडेट करने को भी निर्देशित किया गया । साफ सफाई संतोषजनक पाई गयी तत्पश्चात थाना परिसर मे निरीक्षण हेतू लगाये गये आपदा उपकरणो , सरकारी समप्ति, आर्म्स एम्यूनेशन का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा मालखाना का निरीक्षण करते हुये मालमुकदमाती/अन्य मालो को चेक करते हुये थानाध्यक्ष/मालखाना मोहर्रर को मालो के निस्तारण हेतू निर्देशित किया गया । addl.एसपी द्वारा थाना परिसर,थाना कार्यालय, CCTNS कार्यालय, कर्मचारी बैरक, महिला एंव शिशु सहायता पटल, थाना भोजनालय का भ्रमण किया गया व साफ सफाई का निरीक्षण किया गया । थाना हाजा के परिसर मे खडे़ माल मुकदमाती वाहनों व MV ACT के सीज वाहनों का निरीक्षण किया गया तथा प्रचलित अभियान के दृष्टिगत वाहनों के निस्तारण हेतू निर्देशित किया गया । थाना हाजा के अभिलेखों का बारिकी से निरीक्षण किया गया, लम्बित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण व माननीय न्यायालय से प्राप्त वारण्टों की शतप्रतिशत तामील करने हेतू निर्देशित किया गया।
थाना केश बुक/विविध निधि कैश बुक को चेक करते हुये धनराशि चैक की गयी तो धनराशि मुताबिक कैशबुक सही पाई गयी। Addl SP द्वारा थाना हाजा पर उपस्थित समस्त विवेचनाधिकारियों को लम्बित विवेचनाओ/अभियोगों के गुणदोष के आधार पर त्वरित निस्तारण करने हेतू दिशा निर्देश दिये गये तथा समय–समय पर आपदा सम्बन्धी प्रशिक्षण हेतू निर्देशित किया गया थाना हाजा पर अस्लाओं की साफ सफाई व हैण्डलिंग हेतू निर्देशित किया गया । जनजागरुक्ता अभियान साईबर/यातायात सम्बन्धी चालान हेतू निर्देशित किया गया । निरीक्षण उपरान्त थाना हाजा पर उपस्थित सभी अधिकारी व कर्मचारियो का सम्मेलन लेकर सभी से पारिवारिक एवं कार्य क्षेत्र मे आने वाली व्यवहारिक समस्याओ के बारे मे जानकारी की गयी ।
















Leave a Reply